मैनपुरी। थाना एलाऊ पुलिस ने मंगलवार की रात नगला धुरा की पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बुधवार को पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
थाना एलाऊ पुलिस को मंगलवार की देररात सूचना मिली कि नगला धुरा पुलिया के पास दो संदिग्ध लोग मौजूद है। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने टीम के साथ संदिग्धों की घेराबंदी की तो वह बाइक पर बैठकर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में अपने नाम रोहित कुमार निवासी गांव कोखपुरा थाना फ्रैंडस कालोनी इटावा और शिवा निवासी मोहल्ला छत्तरपुरा भिंड मध्य प्रदेश बताया। उनके कब्जा से तमंचा और कारतूस मिले। बाइक सीज कर दी।