फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कृष्ण अध्यक्ष, ब्रजेंद्र यादव सचिव बने

विज्ञापन
20एमएनपी-39-दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अजय कृष्ण पांडेय के अध्यक्ष बनने पर हर्ष खुशी जाहिर कर? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अजय कृष्ण पांडेय अध्यक्ष और ब्रजेंद्र सिंह यादव सचिव चुने गए हैं। मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद देर शाम चुनाव अधिकारियों ने चुनाव परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे से एसोसिएशन के सभाकक्ष में वकीलों ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी, हरवीर सिंह, एएच हाशमी, पवन कुमार मिश्रा की देखरेख में हुए मतदान में एसोसिएशन के 606 मतदाताओं में से 587 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 3.30 बजे तक हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
अध्यक्ष पद पर अजय कृष्ण पांडेय को 229, जगपाल सिंह यादव को 187, एमपी सिंह चौहान को 86, विश्व विमोहन राजपूत जीतू को 40, मुकेश बाबू शर्मा को 35, विपिन कुमार चतुर्वेदी को सात, राजेंद्र सिंह यादव को तीन मत मिले। अजय कृष्ण पांडेय को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

सचिव पद पर ब्रजेंद्र सिंह यादव को 314, पुष्पेंद्र दुबे को 152, युवराज सिंह को 42, राजदीप सिंह शाक्य को 17, मुकेश सिंह यादव को 29, एमपी सिंह चौहान को 10, अनिल चौहान को केवल दो वोट मिले। ब्रजेंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर छह मत निरस्त कर दिए गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष और सचिव को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें