फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी को बचाने की मुहिम तेज

विज्ञापन
09एमएनपी-31-शहर के श्मशान घाट पर ईसन नदी की सफाई करते खंड शिक्षाधिकारी व शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले से होकर बहने वाली ईशन नदी को साफ करने और पुराने स्वरूप में लाने के लिए शुरू की गई मुहिम अब काफिला बनने लगी है। इस मुहिम से जुड़कर रविवार को जिले के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने देवी मंदिर के पास नदी में सफाई की। उन्होंने जलकुंभी व गंदगी निकालकर नदी को साफ किया।
विज्ञापन

रविवार को देवी मंदिर के पास ईशन नदी का नजारा अलग था। डीपीआरओ स्वामीदीन के नेतृत्व में 700 सफाईकर्मी नदी को साफ करने के लिए यहां पहुंचे थे। किसी के हाथ में फावड़ा तो कोई जलकुंभी के लिए कांटा पकड़े था। सभी यहां आते ही अपने काम में जुट गए। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक उन्होंने सफाई की। लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र में उन्होंने जलकुंभी और गंदगी की सफाई की। इस दौरान पटल प्रभारी शैलेंद्र शर्मा और जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा कार्य में सहयोग के साथ ही मार्गदर्शन करते रहे।
दोपहर में सफाई के बाद जेसीबी से जलकुंभी को हटाकर मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया। ईशन नदी को साफ करने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ‘हमार बचपन, हमार नदी ईशन’ नदी अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नदी की सफाई के साथ ही नहरों को नदी से जोड़ा जा रहा है। अब तक नहरों का पानी परोंख पुल तक पहुंच गया है। जल्द ही शहर में भी नदी की निर्मल धारा बहेगी।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने भी नदी में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। नदी की सफाई देखकर उन्होंने डीपीआरओ व सभी सफाईकर्मियों को बधाई दी। साथ ही स्वेच्छा से श्मशान घाट पुल के पास साफ-सफाई कराने की भी अपील की।
ईशन नदी पर सफाई में मुख्य रूप में सफाई कर्मचारी संघ के ओमेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, ग्राम पंचायत सेवक संघ के अजय वाल्मीकि, रवींद्र नाथ वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, विश्राम सिंह, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें