फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एक महीने में 80 हजार से ज्यादा प्रवासी घर लौटे, रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें

Sun, 02 May 2021 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रेलवे प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए भी 24 ट्रेनों का संचालन कर चुका है। इन ट्रेनों में से 20 ट्रेनों का ठहराव आगरा में भी हुआ है। 
विज्ञापन
बस की छत पर बैठे प्रवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे राज्यों से आगरा में प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। एक माह के भीतर 80 हजार से ज्यादा प्रवासी आगरा पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा पलायन महाराष्ट्र और दिल्ली से हुआ है। इसके बाद गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौटे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में महाराष्ट्र में सबसे पहले असर डाला। वहां आंशिक लॉकडाउन के शुरू होते ही प्रवासी कामगारों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया था। होली के बाद प्रवासियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ने लगी तो रेलवे ने मुंबई के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों के फेरे शुरू कर दिए थे। 

रेलवे चला रहा 24 स्पेशल ट्रेनें 
रेलवे प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए भी 24 ट्रेनों का संचालन कर चुका है। इन ट्रेनों में से 20 ट्रेनों का ठहराव आगरा में भी हुआ है। अभी तक 80 हजार से ज्यादा प्रवासी आगरा में उतर चुके हैं। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद 25 हजार से ज्यादा प्रवासी फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा से अपने गांवों को लौटे। दिल्ली में आगरा परिक्षेत्र से भी 200 से अधिक बसों से प्रवासी कामगारों को आगरा और आसपास के जिलों तक भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेनों से आगरा में उतरने वाले प्रवासियों को उनके गृह जिलों तक भिजवाने के लिए भी एक सौ से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन किया गया। अभी सिलसिला थमा नहीं है। अब कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। कर्नाटक में दो दिन पहले लॉकडाउन लगाया गया है। इस तरह लगातार प्रवासी श्रमिक और अन्य स्थानों पर कंपनियों में कार्यरत लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। 

काम बंद हुआ तो घर लौट आए
एत्मादपुर के राहुल आर्य ने बताया कि वह परिवार के साथ पुणे से आगरा लौटे हैं। वह पुणे में एक कंपनी में काम करते थे। अब घर से ही ऑनलाइन काम कर रहे हैं। इसी तरह खेरागढ़ के रतन कुमार ने बताया कि वह पांच साल से कर्नाटक में रह रहे थे, लेकिन वहां लॉकडाउन लगने के बाद अपने कस्बे में लौटे हैं। सोरों कटरा के अभय कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते थे, लेकिन वहां हालात खराब होने के बाद अपने घर लौट आए। 

आज प्रवासियों के लिए एक और ट्रेन
पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन रविवार को रात्रि 11.20 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से पांच मई को चलने वाली ट्रेन रात्रि 12.35 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन सात मई को पुणे पहुंचेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें