फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाश...हालत देख कांप गए घरवाले; तंत्र-मंत्र की आशंका

Fri, 01 Nov 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दिवाली की रात मलपुरा में आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। अगले दिन सुबह बोरे में मासूम की लाश मिली। बोरे का एक सिरा खुला हुआ था। लाश की हालत देख घरवाले कांप गए। बालिका का बेरहमी से कत्ल किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। बालिका शाम को घर से लापता हो गई थी। रातभर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसकी लाश नहर किनारे बोरे में मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। परिवार के लोग कातिल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन





गुरुवार को दिवाली की शाम करीब 6:30 बजे से बच्ची लापता थी, इसके बाद सुबह उसका शव बोरे में नहर के किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को नहर बाईपास पर रख दिया और जाम लगा दिया। बोरे में बंद बच्ची के शव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तंत्र-मंत्र की चर्चा
दिवाली की शाम को बालिका के लापता होने के बाद हत्या हुई। ग्रामीण तंत्र-मंत्र के बाद हत्या का मामला भी मान रहे हैं। जिस हालत में बालिका का शव मिला है, ग्रामीणों को यही लग रहा है। हालांकि पुलिस और परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें