फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल और किला देखने आए आठ पर्यटकों की उमस से हालत बिगड़ी, बुखार, उल्टी के साथ आ गए चक्कर

Sun, 30 Jun 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल और किला देखने आए आठ पर्यटकों की उमस से हालत बिगड़ गई। उन्हें बुखार, उल्टी के साथ चक्कर आ गए। सभी को उपचार दिया गया। 
विज्ञापन
ताजमहल में महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी से बुरा हाल है। इससे रविवार को ताजमहल और आगरा किला घूमने आए 8 पर्यटकों की हालत बिगड़ गई। बुखार, उल्टी और चक्कर आ गए। इनको डिस्पेंसरी में उपचार देना पड़ा। प्राथमिक चिकित्सा के बाद राहत मिली।

विज्ञापन


दोपहर में आगरा किला में अनिल यादव, सिराजुद्दीन, अंसार अहमद, अटटा, श्रीकृष्ण यादव को कमजोरी, बेचैनी और उल्टी की शिकायत हुई। इस पर सुरक्षाकर्मी इनको डिस्पेंसरी लेकर गए। एक पर्यटक को बुखार भी आ गया था। 

आगरा किला में ही गौरव बल्लभ दास और मनीषा आर्या चक्कर आने से गिर गए। ताजमहल देखने आए राजस्थान की ज्योति धीर, नोएडा के राजोल और मेरठ के सौरभ को गर्मी से चक्कर आ गए। उल्टी होने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें