फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार: आठ और संक्रमित मिले, जिले में सक्रिय मामले हुए 40

Sat, 08 Jan 2022 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने के सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आठ लोग संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में कोविड संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बाहर से आने वाले लोग अभी भी खतरा बने हुए हैं। शुक्रवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 40 पर पहुंच गई है। उधर, तीसरी लहर की दस्तक के बाद जिले में टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी गणेश नगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां दो और मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीज जयपुर से यात्रा कर लौटे हैं। तबियत खराब होने पर मरीजों ने कोविड जांच कराई थी। संक्रमण देहात क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है। बेरनी सनोरा गांव में 20 वर्षीय युवती को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। 
दो वर्षीय बालक भी संक्रमित
नगला बरी निवासी दो वर्षीय बालक आगरा में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया। टूंडला में 45 वर्षीय युवक, गांव मांडई में 23 वर्षीय युवक, जलेसर रोड निवासी 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि आठ मरीजों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अस्पताल में अभी तक कोई भी मरीज भर्ती नहीं किया गया है। होम आइसोलेशन में ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर लग रही भीड़
जो लोग पहली डोज लगवाने के बाद लापरवाह हो गए थे वो अब दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पहली डोज से ज्यादा दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है। जनपद में 8 लाख 19 हजार 934 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 

दूसरी लहर में लोगों ने पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन मरीज कम होने पर दूसरी डोज लगवाने के प्रति लापरवाह हो गए थे। करीब पांच लाख से अधिक लोग दूसरी डोज से वंचित चल रहे थे। अब तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसलिए लोगों को दूसरी डोज लगवाने की याद आ रही है। 

एक सप्ताह के जारी आंकड़ों में पहली डोज से ज्यादा दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है। 

24 लाख 88 हजार 325 डोज लग चुकीं
जिनपद में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। जिले में 24 लाख 88 हजार 325 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें पहला टीका 16 लाख 68 हजार 390 और दूसरा टीका 8 लाख 19 हजार 935 लोगों के लग चुका है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें