फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुंभ में आठ बसें और भेजी गई, बढ़ी दिक्कतें

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रगयाराज कुंभ में बढ़ती भीड़ के दबाव को देखते हुए डिपो से आठ और बसें कुंभ मेले में मंगाई गई हैं। अभी तक निगम की 23 बसें प्रयागराज जा चुकी हैं। इससे स्थानीय व बाहर से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा में दिक्कत न हो इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले से आठ बसों को प्रयागराज मंगाया गया है। इससे पहले 9 बसें पिछले हफ्ते कुंभ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए भेजी गई थी। अब तक कुल 23 बसे प्रयागराज कुंभ में चल रही हैं। इन बसों के कुंभ चले जाने से निगम की बसों की संख्या 35 रह गई है। स्थानीय व बाहरी यात्रियों को यात्रा के लिए बस न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें