फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर होगी बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में एएएसपी, सीओ, तहसीलदार ने ग्राम प्रधान, सचिव और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ सोमवार को नदरई पंचायत सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

कांवड़ मेला 12 फरवरी से चल रहा है। आगरा, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों से काफी संख्या में कांवड़िया गंगाजल लेने के लिए पहुंचते हैं। सोरोंजी, लहरा गंगाघाट व कछला गंगाघाट पर दूर दराज से पहुंचे कांवड़ियों की भीड़ पहुंचती है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को पंचायत नदरई, पथरेकी, मोहनपुरा, भैंसौरा बुर्जुग, सहित अन्य पंचायतों के प्रधानों व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। एएसपी राजेश भारती ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर नदरई से हाथरस तक सीमा पर फोर लेन मार्ग पर सीमाएं पड़ती है। कांवड़ियों के लिए ग्राम प्रधान बिजली की व्यवस्था में सहयोग करें। पानी व अस्थायी शौचालय का निर्माण की सुविधा अपने क्षेत्र में कराएं। पेट्रोल पंप पर भी बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था आने जाने वाले कांवड़ियों के लिए संचालकों को निर्देश दिए। एनएचआई कर्मियों को निर्माणधीन सिक्सलेन मार्ग पर धूल मिट्टी से बचाव के लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देशित किया। सदर सीओ आचंल चौहान ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर यातायात संबंधी तैयारी की गई हैं। इससे कांवड़ियों व अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र मिश्र, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, नन्ने बाबू, भूपेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, सचिव अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें