फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रन ऑन व्हील्स 4.0 में देश भर के आठ सौ स्केटर्स ने दिखाई रफ्तार

विज्ञापन
रन ऑन व्हील्स 4.0
विज्ञापन
आगरा। आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रन ऑन व्हील्स 4.0 द ग्रेट स्केटिंग मैराथन” का आयोजन रविवार सुबह इनर रिंग रोड, गुतला, शमसाबाद रोड पर हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटर्स ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया। मुख्य संरक्षक रविकांत चौबे की देखरेख में आयोजित इस मैराथन में 21 किलोमीटर, 11 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर मनोरंजक दौड़ का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विजेताओं ने मारी बाजी
21 किलोमीटर इनलाइन बालक वर्ग में मेरठ के आयुष सिरोही ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आगरा के चेतन्य और शिवम चाहर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में अर्पिता ने बाजी मारी, वहीं आगरा की पलक सिंह और अंजली कपूर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 11 किलोमीटर बालक वर्ग में दक्ष, फ्राजन और लक्ष्य ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए, जबकि बालिका वर्ग में निष्ठा, इटावा की नेत्रा और परीक्षा ने भी शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। दौड़ में आकाशदीप, काम्या, निवान और ईशल खान ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि प्रशांत पोनिया (जिला अध्यक्ष, भाजपा) और विशिष्ट अतिथि कुंवर शेखर भरत निदेशक, एसएस पब्लिक स्कूल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर महाराष्ट्र से आए पैरा स्केटर्स और उत्तर प्रदेश के पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डेकाथलन के महाप्रबंधक प्रिंस राय, संघ के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान, महासचिव मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव वीरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें