फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में कोरोना का कहर: पिता-पुत्र सहित आठ की मौत, 126 नए संक्रमित मिले

Sat, 08 May 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज जिले में कोरोना संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। बीते 24 घंटे में आठ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें सात मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। 
विज्ञापन
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। 24 घंटे में संक्रमित पिता-पुत्र सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में अब तक 93 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 126 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन


ग्राम मोहिनी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह पुंढीर के पिता राज किशोर पुंढीर और भाई सूर्य प्रताप पुंढीर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सिढ़पुरा के दहेली बुजुर्ग निवासी सुखदेवी पत्नी राम प्रकाश का कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह के समय उनकी मौत हो गई। मोहल्ला कोर्ट निवासी बिट्टू ने भी दम तोड़ दिया। गंगेश्वर कॉलानी निवासी उमेश कश्यप की भी मौत हो गई। दोनों संक्रमितों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखावाला बाग निवासी मीरा माहेश्वरी पत्नी नवल किशोर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कासगंज निवासी सावित्री देवी ने मिशन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

एक शिक्षा मित्र की मौत
सिढ़पुरा के विदारी नगला निवासी शिक्षामित्र दयाराम सिंह 12 दिन से कोरोना के लक्षणों से पीड़ित थे। इसके बाद उनकी कोरोना की जांच कराई गई। जांच में वे संक्रमित निकल आए। वे घर पर ही आइसोलेट चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी घर पर ही मौत हो गई। 

शिक्षक नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा मित्र पंचायत चुनाव की ड्यूटी करके आने के बाद संक्रमित हो गए। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव निकली। उनका होम आइसोलेशन में ही इलाज चल रहा था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला अस्ताल एवं मिशन अस्पताल में कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। जबकि होम आइसोलेनश में एक शिक्षामित्र की मौत की जानकारी मिली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें