फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले, नए भी आए

Tue, 17 Nov 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 ने खंड शिक्षा अधिकारियों (समूह-ग) की स्थानांतरण सूची जारी की है। इसके तहत आगरा में तैनात आठ खंड शिक्षा अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं, अन्य जिलों से आगरा में नवीन तैनाती मिली है।
विज्ञापन

खंदौली ब्लॉक में तैनात अमरनाथ, जिनके पास शमसाबाद का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें मथुरा भेजा गया है। एत्मादपुर ब्लॉक के महेंद्र सिंह को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया। मुख्यालय में तैनात सुमित कुमार, जिनके पास नगर का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें भी मथुरा भेजा गया। फतेहपुर सीकरी और अछनेरा ब्लॉक का प्रभार संभाल रहे सौरभ आनंद को भी मथुरा भेजा गया है।
बरौली अहीर और फतेहाबाद का प्रभार संभाल रहे जगत सिंह राजपूत को फिरोजाबाद भेजा गया। बाह और जैतपुर कलां का प्रभार संभाल रहे धर्मराज सरोज का तबादला मैनपुरी हुआ। बिचपुरी ब्लॉक में तैनात उमेश कुमार गौतम को हाथरस भेजा गया। पिनाहट और सैंया का प्रभार संभाल रहे महेश चंद्र को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी से सुनील कुमार दुबे और जमील अहमद को आगरा में तैनाती मिली है। मथुरा से बुद्धसेन सिंह, दिनेश कुमार त्रिपाठी और कौशल कुमार भी आगरा आए हैं। फिरोजाबाद से हेतराम, भूपेंद्र सिंह और नंद कुमार को भी नवीन तैनाती दी गई है। ये सभी अधिकारी अब आगरा में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें