फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-इटावा नेशनल हाईवे की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से होते हैं हादसे...NHAI अब करेगा सुधार

Mon, 14 Apr 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-इटावा नेशनल इटावा हाईवे पर हादसे बढ़ने से एनएचएआई ने ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। यहां अंडरपास बनाए जाएंगे। ये अंडरपास 2027 में तैयार हो जाएंगे। इनके निर्माण में 200 करोड़ की लागत आएगा। 
 
विज्ञापन
आगरा-इटावा नेशनल हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-इटावा नेशनल हाईवे के आसपास के 80 से अधिक गांवों के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। हाईवे के आठ ब्लैक स्पॉट पर आवागमन की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अंडरपास बनाएगी। निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। साल भर में अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


आगरा-इटावा नेशनल राजमार्ग सिक्स लेन है। 123 किमी की दूरी वाले हाईवे में अंडरपास नहीं होने से आसपास के गांवों के लोगाें को चक्कर लगाना पड़ रहा था। हाईवे पार करने में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस पर एनएचएआई ने आगरा-इटावा हाईवे का सर्वे कराते हुए 8 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। इन पर साल में तीन या इससे अधिक बार बड़े हादसे हुए थे।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन



 

एनएचएआई ने इन स्थानों पर अंडरपास की जरूरत बताते हुए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय से सभी ब्लैक स्पॉट पर अंडरपास बनाने की मंजूरी मिल गई है। आठों अंडरपास निर्माण की लागत 200 करोड़ रुपये है। निर्माण के लिए टेंडर भी हो गया है। अगले महीने से अंडरपास बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

 

हादसों से बचाया जा सकेगा
123 किमी लंबे आगरा-इटावा हाईवे में अंडरपास नहीं है। इसके दोनों ओर के 80 से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। हादसे भी हो रहे थे। ब्लैक स्पॉट पर अंडरपास बनाए जाएंगे। लोगाें को आवागमन की सुविधा देकर हादसों से भी बचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: लापता बेटी को तलाश करने की ऐसी जिद, पुलिस ने नहीं तो...हाईकोर्ट जा पहुंची मां; वहां से मिली राहत की खबर


 

निर्माण 2027 तक हो जाएगा पूरा
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि 8 अंडरपास की लागत 200 करोड़ रुपये है। इनमें से 5 अंडरपास हिलवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, दो एचएस मेहता कंपनी और एक एसकेएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी निर्माण करेगी। जून 2027 तक इनका निर्माण पूरा हो जाएगा।

 
विज्ञापन

इन क्षेत्र में बनेंगे अंडरपास
- मोहम्मदाबाद
- मीठेपुन
- बेनीवाल कट टूंडला
- इंदुमई
- नौशेहरा
- उखरेंड
- मलाजनी
- अरौंज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें