फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा की शाही जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई

Mon, 17 Jun 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की  शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के लिए लोगों मे सवेरे से ही मस्जिद में आना शुरू कर दिया था। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार हैं। 
 
विज्ञापन
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकेंगे। आगरा के साथ मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद और मथुरा में अलग-अलग जगहों पर आयोजन हुए।
विज्ञापन


कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। इसके साथ उस अजीम कुर्बानी को याद किया गया, जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद शहर में अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। बकरीद को लेकर मस्जिदों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर शुरू होगा।

पर्व को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जवानों के साथ पीएसी को भी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पर्व की पूर्व संध्या से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। सेक्टर स्कीम के तहत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात किए गए। इसके साथ ही रात से सक्रियता बढ़ा दी गई। खास फोकस जिला के संवेदनशील कासगंज व गंजडुंडवारा पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें