फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में छाई ईद की रौनक

विज्ञापन
कासगंज में ईद पर्व को लेकर शोरूम से कपडे की खरीदारी करते लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ईद को लेकर रविवार को बाजार में रौनक रही। लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। पकवान के सामान, रेडीमेड कपड़े सहित अन्य सामान खरीदा। कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 3 मई को ईद का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में पर्व में एक दिन का समय ही शेष रह गया है। पर्व को लेकर उत्साह नजर आने लगा है। लोग पर्व मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। ईद की नमाज को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ईदगाह पर सफाई आदि का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी भी शुरू हो गई हैं। बाजार में महिलाओं की भीड़ अधिक निकल रही है। कपड़ा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, जूता चप्पल आदि सामान की खरीदारी कर रही हैं। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। पकवान तैयार करने के लिए भी सूत फैनी, सिंवई, खाद्य पदार्थ की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें