फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईद की नमाज 280 स्थानों पर होगी, प्रमुख मस्जिदों के आसपास बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में 280 स्थानों पर ईद की नमाज अता होगी। इस दाैरान ईदगाह और शाही जामा मस्जिद के आसपास रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस बैरियर लगाकर तैनात रहेगी। वहीं अन्य मस्जिदों के लिए भी पुलिस लगाई गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि ईद को देखते हुए शहर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। कमिश्नरेट में सिटी जोन में 280 स्थानों पर शनिवार को ईद की नमाज होगी। ईदगाह और जामा मस्जिद में ईद की नमाज होने तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। शांति समितियों की बैठक पूर्व में की गई थी। इसमें लोगों की समस्याएं जानी थीं। साथ ही अपील की थी कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाए तो उसकी शिकायत करें। पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है। मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। शुक्रवार को 30 रोज पूरे होने पर रमजान-उल-मुबारक के आखिरी दिन जुमा की नमाज सभी मस्जिदों में अदा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें