फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में इस बार नहीं होगी नमाज, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
24एमएनपी-14-शहर के आगरा रोड पर बंद ईदगाह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। माह-ए-रमजान अलविदा हो चुका है। अब की नमाज की तैयारी है लेकिन इस बार कारोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से नमाज-ए-ईद-उल फितर ईदगाह में नहीं होगी। इस बार ये नमाज लोगों को घरों में ही अदा करनी पड़ेगी। हुकूमत ने इस बार ईदगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी है। रमजान माह में मस्जिदों में मौजूद रहे लोगों को ही मस्जिदों में ईद की इमाम नमाज पढ़ेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शासन ने ईद पर ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी है। ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए सोमवार को ईद के दिन ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
हॉटस्पॉट एरिया में ईदगाह स्थित होने के कारण पहले से ही इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है। हॉटस्पॉट एरिया घोषित करने के बाद प्रशासन बड़ा चौराहा, आगरा रोड पर पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर आवागमन रोक चुका है। आगरा रोड पुलिस चौकी के पास बैरियर पर पुलिस के अलावा पीएसी भी पहले ही तैनात है। आगरा रोड पुलिस चौकी के पास ही ईदगाह है। हर बार की तरह इस बार आगरा रोड पर ईदगाह की नमाज पढ़ने के लिए लोग नहीं पहुंचेंगे।
विज्ञापन

घरों में ही पढ़ें नमाज
कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाह में नमाज नहीं होगी। रमजान माह में जुमा की तरह ही मस्जिदों में पहले से मौजूद मसिजदों में नमाज पढ़ सकेंगे। मुस्लिम समाज के अन्य लोग इस बार घरों में ही ईद की नमाज पढ़ेंगे।
समी अहमद, पेश इमाम, जामा मस्जिद
ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए इस बार लोग नहीं जाएंगे। हॉटस्पॉट एरिया होने के कारण पहले से ही इस क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित है। आवाजाही रोकने के लिए बैरियरों पर पुलिस और पीएसी पहले से ही तैनात है।
विज्ञापन

अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें