फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में हुई इबादत, मांगीं दुआएं

विज्ञापन
12एमएनपी-05-ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सोमवार को प्यार और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-अजहा सौहार्र्द के साथ मनाया गया। इस दौरान नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने अल्लाह से अमन और चैन की दुआ मांगी। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को त्योहार की मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही नमाज की गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। नए-नए वस्त्र पहने पुरुष और रंग-बिरंगें वस्त्रों से सजे-धजे बच्चे उत्साह के साथ नमाज पढने के लिए ईदगाह की ओर जा रहे थे। ईद की नमाज का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित था, लेकिन ईदगाह पहुंचने का क्रम सुबह 7:30 बजे से ही शुरू हो गया था।
नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी पर डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीएमओ डॉ. एके पांडेय आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह से ईद की नमाज अदा करके लौटे लोगों को दिव्यांग एकता समिति की तरफ से जलपान कराया गया।
विज्ञापन

सपा, बसपा ने स्टाल लगाकर ईदगाह से लौट रहे नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर विधायक राजकुमार यादव, सपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, कार्यकारी महासचिव सुखवीर सिंह, चंद्रशेखर, बलवीर सिंह यादव, नृप चौधरी, अवनींद्र यादव मौजूद रहे। बसपा के स्टाल पर जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, महाराज सिंह शाक्य, जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
ईदगाह में नमाज के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। बड़े चौराहे से ईदगाह की ओर दोपहिया और साइकिल तक को नहीं जाने दिया गया। इसके चलते नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। नमाज के बाद रास्ते पर भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें