मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कॉलेजों की आपत्ति के बाद परीक्षा से कुछ समय पहले जिले के सात कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बदल दिया है। इन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को संशोधित कॉलेजों पर समय से परीक्षा में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए मंगलवार को जिले के सात कॉलेजों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बदल दिए गए। इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर आवंटित करने की शिकायत की थी। शिकायत का निस्तारण करते हुए ये परीक्षा केंद्र सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर बदले गए हैं। डीआईओएस ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित परीक्षा केंद्र पर निश्चित समय पर पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।
पूर्व केंद्र से सामग्री करें प्राप्त
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने संशोधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र संशोधित परीक्षार्थियों की परीक्षा सामग्री पूर्व के परीक्षा केंद्र से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में किसी भी कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
-मारुति नंदन इंटर कॉलेज परिगवां (इंटरमीडिएट 30 बालिकाएं)
पूर्व परीक्षा केंद्र- डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी
संशोधित परीक्षा केंद्र- सरोजनी देवी इंटर कॉलेज किशोरपुर
-चौधरी मोहब्बत सिंह इंटर कॉलेज टिकसुरी (इंटरमीडिएट 25 बालक, 17 बालिकाएं)
पूर्व परीक्षा केंद्र- श्री एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज मैनपुरी
संशोधित परीक्षा केंद्र- सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज
-जयसिंह इंटर कॉलेज नगला केहरी घिरोर (हाईस्कूल 58 बालक, इंटरमीडिएट-44 बालक)
पूर्व परीक्षा केंद्र- रुस्तम सिंह इंटर कॉलेज रीछपुरा
संशोधित परीक्षा केंद्र- सेंट जीबीएन इंटर कॉलेज शाहजहांपुर
-आरएस मैमोरियल इंटर कॉलेज नाहिली रोड घिरोर ( इंटरमीडिएट- 17 बालक)
पूर्व परीक्षा केंद्र- रुस्तम सिंह इंटर कॉलेज रीछपुरा
संशोधित परीक्षा केंद्र- सेंट जीबीएन इंटर कॉलेज शाहजहांपुर
-जनता इंटर कॉलेज मीठेपुर (इंटरमीडिएट-18 बालिकाएं)
पूर्व परीक्षा केंद्र- दयानंद देव स्वामी इंटर कॉलेज डालूपुर
संशोधित परीक्षा केंद्र- गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर
- सेंट जेएन इंटर कॉलेज जगतनगर भोगांव (हाईस्कूल 50 बालक)
पूर्व परीक्षा केंद्र- विमला देवी इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा
संशोधित परीक्षा केंद्र- प्रकाश इंटर कॉलेज जसनपुर
-बलवंत सिंह इंटर कॉलेज मनिगांव किशनी (इंटरमीडिएट- 24 बालिकाएं)
पूर्व परीक्षा केंद्र- माया मोहन इंटर कॉलेज ढढ़ौंस
संशोधित परीक्षा केंद्र- बीएएनएम इंटर कॉलेज तिलकनगर किशनी
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों में संशोधन किया है। संबंधित बालक-बालिकाएं संशोधित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों।
नाजर सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक