फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 फरवरी को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन का वर्ष 2020 का वार्षिक चुनाव 24 फरवरी को एसोसिएशन के सभागार में होगा। चुनाव के लिए 14 फरवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। एसोसिएशन के सदस्य गुप्त मतदान से पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराने के लिए मंगलवार को एसोसिएशन की वरिष्ठ जन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। समिति के सदस्य रमेश चंद्र सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव, महेश सिंह चौहान की सहमति के बाद समिति के अध्यक्ष ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव के लिए 14 फरवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 14 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन, 15 को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक आपत्तियां, शाम तीन बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक गुप्त मतदान के माध्यम से एसोसिएशन केे सदस्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें