फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रिलीविंग के बाद ही विद्यालय पहुंचेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जनपद में आने वाले 254 शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय पहुंचने के लिए इंतजार करना होगा। ऑनलाइन रिलीविंग के बाद ही उन्हें विद्यालयों में भेजा जाएगा। सोमवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर अपने शपथपत्र दिए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में 254 शिक्षक-शिक्षिकाएं आए हैं। इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को शासन के आदेश के बाद डायट पर तीन दिन तक चली काउंसिलिंग के बाद विद्यालय आवंटित कर दिए गए। लेकिन ये शिक्षक अभी भी बीएसए कार्यालय पर ही हस्ताक्षर कर रहे हैं। विद्यालय आवंटन के बाद अब उन्हें ऑनलाइन रिलीविंग का इंतजार है। जब तक उनकी ऑनलाइन रिलीविंग प्राप्त नहीं हो जाती तब तक उन्हें बीएसए कार्यालय से विद्यालय नहीं भेजा जाएगा। सोमवार को इन शिक्षक-शिक्षिकाओं से बीएसए कार्यालय में इस बात का शपथपत्र भी लिया गया कि वे अपने पूर्व विद्यालय से रिलीव होकर आए हैं।
- शासनादेश के अनुसार अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत आने वाले शिक्षकों को विद्यालयों में भेजा जाएगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें