राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य में शिक्षक संगठनों के विरोध के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों की कमी देखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर 9148 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही यहां 23.40 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। दूसरे दिन भी यहां 229 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 6550 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। यहां दूसरे दिन भी 465 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
जैन इंटर कॉलेज करहल में बुधवार को 7012 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां दूसरे दिन भी 397 परीक्षक अनुपस्थित रहे। नर सिंह इंटर कॉलेज करहल में बुधवार को 5297 उत्तर पुस्तिकओं का मूल्यांकन हुआ। यहां दूसरे दिन 226 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
इन विषयों के शिक्षक करें संपर्क
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की उप नियंत्रक सुमन यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर जीव विज्ञान, विज्ञान, गृहविज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के परीक्षकों की जरूरत है। हाईस्कूल मूल्यांकन के लिए अर्हता रखने वाले शिक्षक शीघ्र संपर्क करें।