मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी बोर्डों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह हर हाल में अपने कॉलेज के शिक्षकों से अलग-अलग विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप संचालित कराना सुनिश्चित करें। जिस पर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा सके। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह बच्चों को ग्रुप के माध्यम से प्रेरित करें कि दीक्षा एप को डाउनलोड किया जाए। दीक्षा एप पर कक्षा एक से 12 तक की शिक्षण सामग्री उपलब्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि लापरवाही करने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। वहीं निजी कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
सरकारी संपत्ति पर लगे होर्डिंग हटवाए
कुरावली। नगर पंचायत ईओ डॉ. कल्पना बाजपेयी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों ने नगर के जीटी रोड, घिरोर रोड सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग हटाने का कार्य किया। इस दौरान चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर जिसकी भी होर्डिंग लगी हैं वह स्वयं हटा लें। इस मौके पर मुन्नालाल, अदनान उल्ला खां, निशुल दीक्षित, राहुल, सरमन, दीपक गौतम, पप्पे, अमित, रामदेव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद