फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों से 52 शिक्षक और कर्मचारी हुए सेवानिवृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच जिले के परिषदीय स्कूलों से 52 शिक्षक और कर्मचारी घर बैठे ही सेवानिवृत्त हो गए। विभाग भी उन्हें किसी प्रकार का सम्मान और लाभ नहीं दे सका। उनके देयकों के भुगतान में भी समय लगेगा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी प्रतिवर्ष 31 मार्च को सेवानिवृत्त होते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष लॉकडाउन के कारण जिले से सेवानिवृत्त हुए 49 शिक्षक व तीन कर्मचारियों को किसी प्रकार का सम्मान नहीं मिल सका। विभाग ने उन्हें सेवानिवृत्त तो कर दिया लेकिन उनके देयक भुगतान में भी समय लगेगा। बीएसए और लेखा कार्यालय में भी शिक्षक व कर्मचारी लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते कम ही पहुंच रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने उनके देयक भुगतान के लिए तैयारियां तो शुरू कर दी हैं लेकिन उनकी सूचनाएं आदि समय से आने में दिक्कत हो रही है। जिसके चलते समय लग रहा है।
- सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के देयक भुगतान के लिए तैयारियां चल रही हैं। शीघ्र ही उनके भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनसे संबंधित जानकारियां मांगी जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद सभी सेवानिवृत्तों का सामूहिक सम्मान कराया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें