फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 शिक्षकों को है पदोन्नति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में काफी समय से परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति अटकी हुई है। करीब 200 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें अपनी पदोन्नति का इंतजार है। तमाम शिक्षक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शासन से बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को पांच साल की सेवा पर पदोन्नति की व्यवस्था है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर के सहायक अध्यापक के पद पर अंतिम बार जनवरी 2017 में पदोन्नति हुई थी। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर अंतिम बार 2013 में पदोन्नति की गई थी।
विज्ञापन

7 साल से जूनियर के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति न होने से इस बीच काफी शिक्षक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षक संगठन कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामला न्यायालय में होने के कारण पदोन्नति अटकी हुई है। इसी तरह प्राथमिक के प्रधानाध्यापक व जूनियर के सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2018 में प्रक्रिया शुरू की गई। यह मामला भी न्यायालय में चला गया। पदोन्नति न हो पाने से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें