फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्व विद्यालय इस बार परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए उच्च तकनीकि का सहारा लेने जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को एक कंट्रोल रूम बनाकर नजर रखी जाएगी। इसी के साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एक एक पर्यवेक्षक तैनात रहेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा परास्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला में परीक्षा के लिए दो नोडल केंद्र बनाकर 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। विश्व विद्यालय की प्राथमिकता परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराना है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को एक कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ा जाएगा। जिससे विश्व विद्यालय प्रशासन कंट्रोल रूम से ही परीक्षा केंद्र पर नजर रख सके। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। जो परीक्षा के दौरान केंद्र पर रहकर परीक्षा पर नजर रखेगा। इसके साथ ही विवि के सचल दल भी परीक्षा केंद्रों पर आकर परीक्षा का निरीक्षण करेंगे।
विश्व विद्यालय की परीक्षाएं पूरी तरह से नकल विहीन कराई जाएंगे। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे परीक्षा पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। विवि से जो भी निर्देश मिले हैं, उनका परीक्षा में पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। - डॉ. वीके तोमर, प्राचार्य, नोडल केंद्र केए महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें