फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवारों ने किया पथराव, युवक घायल

Fri, 22 May 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी शक्कन में बुधवार रात करीब 9 बजे गली में बाइक से बार-बार चक्कर लगा रहे हुड़दंगी युवकों को टोकने पर उन्होंने पथराव कर एक युवक को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गढ़ी शक्कन निवासी संवेक अपने चचेरे भाई लोकेश के साथ सड़क पर टहल रहा था। गली में सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए पाइप (लेजम) फैली हुई थी। इस दौरान कुछ युवक बाइक से बार-बार वहां चक्कर लगा रहे थे, जिससे पाइप खराब हो रहा था। संवेक और लोकेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो बाइक सवार युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंग युवकों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर संवेक को लगा, जिससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते, आरोपी मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें