पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने ‘आसान किश्त योजना’ शुरू की है। इसके तहत बिजली बकायेदार आसान किश्तों पर बिल जमा कर सकते हैं। उन्हें ब्याज में छूट दी जाएगी।
शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 12 और ग्रामीण 24 आसान किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। दक्षिणांचल ने इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 31 दिसंबर तक चलेंगे। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर से हो चुकी है। मगर, दक्षिणांचल कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले में इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
भविष्य निधि की गारंटी न देने पर चल रहा है आंदोलन
भविष्य निधि की गारंटी न देने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कर्मियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सात दिन से चल रहे आंदोलन के बाद भी सकारात्मक परिणाम न आने पर 14 नवंबर को दक्षिणांचलकर्मी लखनऊ स्थित शक्ति भवन का घेराव करेंगे। तब तक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार के साथ ही धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।