फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन पर पटरी चटकने से मचा हड़कंप, चटकी पटरी से गुजरीं इतनी ट्रेनें

Fri, 05 Jan 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
म‌थुरा जंक्‍शन पर टूटी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की पटरी टूट गई। पटरी टूटने की सूचना पर पहुंचे रेलवे इंजीनियरों ने लाइन पर क्लेंप लगा दिया और उसके ऊपर से 25 ट्रेनों को गुजारा। दोपहर को 1.45 घंटे का ब्लाक लेकर टूटी पटरी को बदल दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर दिल्ली एंड की तरफ अचानक पटरी टूट गई। पटरी टूटते ही सिग्नल लाल हो गया। इस पर रेल पथ निरीक्षक टीम के साथ पहुंच गए और लाइन पर क्लेंप लगाकर कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। 

इस दौरान टूटी पटरी से दोपहर तक 25 से अधिक ट्रेनों को गुजारा गया। दोपहर को एक बजे से 2:40 बजे तक ब्लाक लिया और टूटी पटरी को इंजीनियरों ने बदलवा दिया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म दो व यार्ड के बीच पटरी चटक गई थी। पेट्रो‌लिंग टीम ने पटरी चटकते ही लाइन फ्रैक्चर की सूचना दी। क्लेंप लगाकर लाइन को सही किया। दोपहर को ब्लाक लेकर पटरी बदल दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें