बारिश में कान में पानी जाने से संक्रमण, फंगस और कान बहने की परेशानी, कान में खुजली की समस्या हो रही है। ऐसे में माचिस की तीली से न खुजाएं। ऐसे में मरीजों को कान को पानी से बचाव करने के साथ ही कान के अंदर खुद कुछ न करने की सलाह दे रहे हैं।
बरसात में कान में खुजली, दर्द की परेशानी बढ़ रही है। कई मरीज ऐसे में माचिस की तीली, गाड़ी की चाबी या अन्य से खुजली करते हैं। इससे कान की परत को नुकसान पहुंचता है। इससे मर्ज और बढ़ जाती है, घाव भी हो सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले 160 मरीजों में 70-80 मरीजों में यही परेशानी मिल रही है। इनमें बच्चों की संख्या 40 फीसदी है। जांच करने पर कान में संक्रमण मिला। कुरेदने से त्वचा पर जख्म भी हो गए। ऐसे में मरीजों को कान को पानी से बचाव करने के साथ ही कान के अंदर खुद कुछ न करने की सलाह दे रहे हैं।
ये परेशानी हो रहीं:
- जुकाम-खांसी से कान गुम होना।
विज्ञापन
- पानी जाने से फंगस और खुजली।
- संक्रमण होने पर से कान बहना।
- गंदगी से कान में कीड़े पड़ जाना।
ये दी डॉक्टर ने सलाह
एसएन मेडिकल कॉलेज में ईएनटी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि ओपीडी में बारिश के कारण कान में फंगस और संक्रमण के मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। कान बहने पर सफाई करने के साथ दवाएं भी दे रहे हैं। खासबात कान में खुजली होने पर उसे तीली या फिर अन्य से कतई न खुजाएं। सूती कपड़े को गर्म करके कान की सिकाई करने से आराम मिलता है। कान बह रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं, गंदगी और मक्खियों से भी बचाएं।