फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताज के पास शिल्पग्राम में ई-रिक्शा हुआ बेकाबू, केरल के पर्यटक घायल

Thu, 09 Nov 2023 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल घूमने आए केरल पर्यटक को ई-रिक्शा ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पर्यटक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
agra news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के यलो जोन के बाहर शिल्पग्राम के सामने बृहस्पतिवार दोपहर को एक ई-रिक्शा बेकाबू हो गया। चपेट में आकर केरल के दो पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का उपचार कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ही दोनों ताजमहल देखने गए। पुलिस ने ई रिक्शा चालक का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे की है। केरल के कुछ पर्यटक ताजमहल देखने जा रहे थे। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि नत्था नगर, ताजनगरी फेज-1 निवासी प्रेम सागर ई रिक्शा का चालक है। वह रिक्शा लेकर जा रहा था। शिल्पग्राम के पास केरल के पर्यटकों को ई रिक्शा की टक्कर लग गई। इसमें 19 वर्षीय मीनाक्षी और अतुल घायल हो गए। उनके घुटनों में चोट लगी।

घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। चालक को पकड़ लिया। पर्यटकों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद उन्हें छुटटी मिल गई। बाद में पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। पुलिस ने ई रिक्शा चालक का शांति भंग में चालान किया है। उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले घायल हो गया था। लेकिन, काम की वजह से रिक्शा चला रहा था। अचानक पर्यटक सामने आ गए। वह नियंत्रण नहीं कर सका। पर्यटकों को मामूली चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें