कासगंज। ई रिक्शा चालकों ने सीओ यातायात को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निर्धारित किए गए रूट के आदेश को वापस लेने की मांग की गई।
ई रिक्शा संचालकों का कहना है कि 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देकर ई रिक्शा का संचालन करते हैं। रुट का निर्धारण हो जाने से काफी दिक्कतें हो गई हैं। किराया तक निकालना मुश्किल होने लगा है।
ई रिक्शा में स्कूलों के बच्चे न ले जाने के आदेश भी उचित नहीं है। स्कूलों में बसों व अन्य वाहनों का किराया काफी अधिक होता है। जिससे गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ई रिक्शा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होने लगी है। अभी ई रिक्शा से 10 रुपये में लोग सफर कर लेते हैं। नए आदेश के बाद उनको ई रिक्शा बदलने पडेंगे, जिससे सवारियों पर अतरिक्त बोझ बढ़ेगा।
इस दौरान गजेंद्र सिंह, अनुराग मिश्रा, आरिफ, राजकुमार, खिलाड़ी राम, जसबंत, रजनेश यादव आदि मौजूद रहे।