फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल

Sun, 19 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज - एटा मार्ग पर ग्राम बांकनेर के समीप तेज रफ्तार रोडवेज की बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं उसका ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर ई-रिक्शा चालक उमेश निवासी जिन्हेरा मिरहची जनपद एटा ई-रिक्शा को नदरई ले जा रहा था। उसे पीछे से रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसका ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रिक्शा से बहार गिर पड़ा। हादसे में चालक उमेश गंभीर घायल हो गया। घटना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें