फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शहर के रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें,  इन यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 23 Jun 2022 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा के  विभिन्न रूटों पर अभी तक 32 बसों का संचालन हो रहा है। अब इन पुरानी बसों के हटाकर नई ई-बसों को चलाए जाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इनके लिए चार्जिंग डिपो में काम चल रहा है, जो अगले माह तक पूरा हो जाएगा।
 
विज्ञापन
ई-बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अब पुरानी सिटी बसों को शहर के रूटों से पूरी तरह हटाने की योजना है। एमजी रोड सहित शहर के सभी 18 रूटों पर 32 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। मार्को पोलो सहित अन्य सिटी बसों को देहात के रूटों पर लगाया जाएगा। अभी तक एमजी रोड पर भगवान टाकीज चौराहे से आगरा कैंट तक ई-बसें चलाई जा रही हैं। अगले माह से 28 ई-बसों को रूटों पर चलाया जाएगा।

मिल चुकी हैं 60 ई-बसें

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से भगवान टाकीज, दयालबाग, आगरा कैंट, आईएसबीटी से 20 सिटी बसों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसके अलावा ई-बसों की रात्रिकालीन सेवा आईएसबीटी और भगवान टाकीज से शुरू कर दी गई है, ताकि रात में स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। अभी तक लखनऊ से 60 ई-बसें मिल चुकी हैं। इनमें से दो बसों का संचालन टेढ़ी बगिया से एत्मादपुर और बरहन के लिए भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन

शहर में दौड़ेंगी 100 सिटी बसें 

शहर में 100 सिटी बसों का संचालन किया जाना है। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के जीएम एमके पुंढीर ने बताया कि सभी पुरानी बसों को हटाया जाना है। इन बसों का संचालन बिजलीघर से फतेहाबाद, शमसाबाद आदि के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही 28 ई-बसें शहर से लेकर देहात तक संचालित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें