फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान : राठौर

Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में नवागत एमडी एसवीएस राठौर ने पदभार ग्रहण कर लिया। अमर उजाला से वार्ता में कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान, सरकार की प्राथमिकताओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराना और राजस्व में वृद्धि उनकी प्राथमिकता रहेगी।  
विज्ञापन

निवर्तमान एमडी प्रभु नारायण सिंह के तबादले के बाद आगरा आए राठौर का कहना है कि आगरा उनका जाना पहचान जिला है। यहां उन्होंने सहायक अभियंता के पद से नौकरी शुरू की थी। वे आगरा में मुख्य अभियंता भी रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का गठन भी आगरा में तैनाती के दौरान हुआ था। उन्हाेंने कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं को कार्यालय के कम से कम चक्कर लगाने पड़ें, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। विकास कार्यों में विशेष जोर रहेगा। शासन की ओर से तय राजस्व की वसूली भी की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एमडी का स्वागत किया। प्रभु नारायण सिंह प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में चले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें