पिछली सपा सरकार में मिनी राजधानी कही जाने वाली सैफई इन दिनों दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निशाने पर है। बकाया बिल न चुकाने पर पहले यहां स्थित हवाई पट्टी की बिजली काटी गई, अब तीन बड़ी इकाइयों पर छापेमारी कर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है।
डीवीवीएनएल के आगरा और कानपुर प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में 133 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर 26.60 लाख रुपये का शमन और 55.5 लाख रुपये चोरी की पेनल्टी लगाई गई है। दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने टीम के सदस्यों को उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की है।
पिछले कई दिनों से डीवीवीएनएल के अधिकारियों को इटावाके सैफई में संचालित कई उद्योगों पर बिजली चोरी का शक था। गुरुवार रात डीवीवीएनएल की आगरा और कानपुर प्रवर्तन की टीम सैफई पहुंची। सबसे पहले मैसर्स राजू कांच उद्योग पर छापेमारी की।