फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मना विजय दशमी का पर्व

विज्ञापन
देवी रोड पर धू-धू कर जलता रावण का पुतला। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई जगह लंकेश्वर और उसके परिजनों के पुतले फूंके गए। राजा के बाग के मुख्य गेट पर दशानन का 25 फीट का पुतला दहन किया गया। वहीं शहर में बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

विजय दशमी के अवसर पर शहर के स्टेशन रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, करहल रोड, देवी रोड, आवास विकास, राधा रमन रोड, भांवत रोड, आगरा बाईपास रोड आदि स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए। वहीं देर शाम नगर के राजा का बाग मुख्य गेट पर रावण का पुतला फूंका गया।
यहां राम और लक्ष्मण के स्वरूप की शोभायात्रा श्रीराम सेवा समिति द्वारा निकाली गई। करहल रोड स्थित पवन सुत मंदिर से शोभायात्रा के साथ यहां पहुंचे हनुमान ने रावण के पुतले को आग लगाई। देवी रोड पर मौजूद लोगों ने जमकर श्रीराम और बजरंग बली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें