फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में स्टेट हाईवे किनारे पर भदरौली में भर जाता है पानी

विज्ञापन
बाह: भदरौली में स्टेट हाइवे के किनारे पर भरा बारिश का पानी
विज्ञापन
बाह। भदरौली में स्टेट हाईवे किनारे से लेकर माता मंदिर मार्ग तक जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को लगने वाले माता के मेले से पहले जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग उठी है।
विज्ञापन

आगरा इटावा स्टेट हाईवे स्थित भदरौली कस्बे में बारिश के बाद सड़क किनारे पर पानी भर जाता है। कभी कभी घरों तक बारिश का पानी पहुंच जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर जलभराव के चलते पैदल राहगीर से लेकर दो पहिया वाहन चालक तक फिसल कर गिरकर चुटैल हो जाते हैं। बारिश के जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए नाली आदि की व्यवस्था के साथ ही क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत की मांग उठी है। इधर कल (शुक्रवार) को भदरौली में भगवती देवी का मेला लगेगा। मेला की तैयारियों के बीच माता मंदिर मार्ग पर जल भराव से मुक्ति दिलाने की मांग समाजसेवी जितेंद्र पिप्पल ने उठाई है।
-
जलभराव की समस्या संज्ञान में नहीं है। स्थलीय निरीक्षण कराकर जल भराव मिलने पर पानी की निकासी एवं समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। - नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें