फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के दौरान करंट लगने से महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव देवी नगर में शुक्रवार की सुबह घर में सफाई कर रही एक महिला को कूलर से करंट लग गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवी नगर निवासी योगेश कुमार की पत्नी प्रीति शुक्रवार की सुबह घर में सफाई कर रहीं थीं। तभी कमरे में रखे कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने के बाद बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। परिजन प्रीती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। परिजन ने बताया कि मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें