फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे डिप्टी सीएम, जिला योजना की लेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य पांच मार्च को मैनपुरी आएंगे। वे जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए आ रहे हैं। उनके आने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला योजना वर्ष 2020-21 की बैठक लंबे समय से प्रस्तावित है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पांच मार्च को बैठक आयोजित कराने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में उन्होंने पांच मार्च को 11.10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन करने के लिए कहा है। पत्र आने के बाद जिला प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है। जिला योजना की बैठक में विकास को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बैठक में प्रतिभाग करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और सभी विधायकों को पत्र जारी कर दिया है।
विभागों को किया गया अलर्ट
डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सरकारी विभागों और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में निरीक्षण शामिल नहीं है फिर भी दफ्तरों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिलेभर के अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने और साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
10 बजे सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ से मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।
11.10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे।
12.45 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
02.00 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें