फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.15 क्विंटल रंगीन कचरी कराई नष्ट, तीन नमूने भी भरे

विज्ञापन
03एमएनपी-29-करहल रोड पर रंगीन कचरी को नष्ट कराते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा रंगीन कचरी की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले में कई जगह छापामार कर दो क्विंटल से अधिक रंगीन कचरी नष्ट कराई। वहीं तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर भी जांच के लि भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रंगीन कचरी जब्त करने के लिए अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने 2.15 क्विंटल रंगीन कचरी जब्त कर उसे नष्ट कराई। टीम ने शहर के गुड्डू किराना स्टोर से 30 किलो, प्रवेश गुप्ता किराना स्टोर से पांच किलो, करहल रोड स्थित अमित प्रोवीजन स्टोर से 60 किलो, नंदप्रकाश किराना स्टोर से 40 किलो, सुनील किराना स्टोर से दस किलो, दिनेश किराना स्टोर से पांच किलो रंगीन कचरी जब्त की। वहीं एसडीएम अनिल कुमार कटियार के निर्देशन में घिरोर में चलाए गए अभियान में परमेश्वर किराना स्टोर से 20 किलो, कमल किराना स्टोर से 45 किलो रंगीन कचरी जब्त कर नष्ट कराई। जांच के दौरान टीम ने शहर के लेनगंज स्थित प्रतीक गुप्ता किराना स्टोर से सोनपापड़ी, हरिओम गुप्ता की दुकान से नमकीन और घिरोर स्थित परेमेश्वर किराना स्टोर से एक रंगीन कचरी का नमूना लिया।
टीम ने दुकानदारों को दोबारा रंगीन कचरी की बिक्री न करने की चेतावनी दी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा और सहायक गौरव मिश्रा शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें