फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने बदल दिया है शिक्षा का माहौल : दिनेश शर्मा

विज्ञापन
एस.आर.के.शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बोलते डा.दिनेश शर्मा उ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआरके शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उप्र के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद यूपी में शिक्षा का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। नकल पर अंकुश लगाया गया है। पहले मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बनते थे। इसके लिए हमने ऑनलाइन व्यवस्था की तो परीक्षा केंद्रों की संख्या घट कर मात्र 7784 रह गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले हर जिले में अलग-अलग प्रकाशकों की महंगी पुस्तके पढ़ाई जाती थीं, भाजपा की सरकार ने पूरे प्रदेश में सीबीएसई पैर्टन पर एनसीआरटी का कोर्स लागू किया गया। अनावश्यक छुट्टियां खत्म करके 220 पढ़ाई का कलैंडर लागू किया। यूपी में इस समय एक लाख 90 हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम 12 से 15 दिन का किया है और रिजल्ट के लिए भी तिथि तय कर दी गई।
प्राथमिक शिक्षा में बडे़ सुधार की जरूरत : डॉ. अनिल जैन
समारोह के अतिथि विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने कहा कि देश की प्राथिमक शिक्षा में बडे़ सुधार की जरूरत है। बेसिक शिक्षा जितनी मजबूत होगी नया भारत उतना मजबूत होगा। बचपन में बच्चे जो सीखते हैं, उसकी छाप जीवन भर रहती है। इस भारत को विश्वगुरु बनाना है तो बेसिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि परिवार से इतर देश और समाज के लिए भी सोचे हैं और देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा करें।
विज्ञापन

कॉलेज के पुरातन छात्रों को मिला विशेष सम्मान
वर्तमान में उच्चपदों पर आसीन कॉलेज के पुरातन छात्रों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह, आईएएस डॉ. वीपी नीलरत्न, फाइनेंशियल एडवाइजर ईस्टर्न रेलवे अरविंद शर्मा, सीनियर सिर्क्योरिटी कमिश्नर राजीव शर्मा, पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी के डायरेक्टर अनिल श्रीवास्तव, कर्नल सुधांशू शर्मा, वयोवृद्ध अधिवक्ता प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी, राजीव पाठक मुख्य रूप से शामिल हैं।
गोल्डमेडल पाने वाली छात्राओं का सम्मान
विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा सपना शर्मा व शिवांगी जैन का मंचासीन अतिथियों ने सम्मान किया। दोनों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अतिथियों का किया स्वागत
समारोह की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने की। संचालन डॉ. एबी चौबे ने किया। मंच पर मौजूद महापौर नूतन राठौर, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। एसआरके कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रभाष्कर राय और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपीएस राठौर ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट और उपलब्धियां बताईं। मंचासीन कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव और प्रबंधक सेठ शशिप्रसाद गोइंका, सहसचिव पूर्व कुलपति डॉ. जीके अग्रवाल और इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनय गोयल ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें