फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के रैपर लगाकर बेच रहे थे नकली मोबिल ऑयल, पुलिस ने नौ लोग किए गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नकली मोबिल ऑयल बनाने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना छत्ता पुलिस ने जीन खाना से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली मोबिल को कंपनी के रैपर लगाकर डिब्बों में भरकर बेचते थे। दुकानदारों से असली मोबिल आयल की कीमत ली जाती थी। आरोपियों से नकली मोबिल आयल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि जीन खाना निवासी शमीम के मकान में नकली मोबिल ऑयल बनाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रविवार को मकान पर दबिश दी। इस दौरान नौ लोगों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त के मुताबिक, आरोपियों में गुलाब खाना, कालामहल निवासी जकी अहमद, मोहम्मद साहिल, इफाम, जीन खाना निवासी अनीस, सलीम, मोहसिम, इरफान, सिंगी गली निवासी आकाश और नई आबादी निवासी सादिक हैं।

वहीं फरार आरोपियों में जीन खाना निवासी हाजी शमीम, रिजवान और तीन अज्ञात आरोपी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 36 पेटी मोबिल आयल, इंजन आयल के तीन ड्रम, खाली डिब्बे, इलेक्ट्रो सीलिंग मशीन, बल्टी, ढक्कन, सील, स्टीकर आदि उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुराना मोबिल ऑयल खरीदकर लाते थे। इसके बाद नामी कंपनी के रेपर को डिब्बे पर चिपकाकर भर देते थे। इसके बाद नए की कीमत पर दुकानों पर सप्लाई करते थे। गैंग का सरगना जकी अहमद है। हाजी शमीम और रिजवान माल की सप्लाई करते हैं। 23 हजार रुपये में एक ड्रम आयल खरीदकर लाते हैं। इसके पैकिंग करके 46 हजार रुपये तक में बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें