फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल ने आयुष्मान लाभार्थी को नहीं दिया इलाज, एसएन मेडिकल इमरजेंसी पहुंचा मरीज

Sun, 19 Jan 2020 07:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लाभार्थी को शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती नहीं किया। इस पर परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। इसकी शिकायत आयुष्मान योजना हेल्प लाइन नंबर पर भी की है। 
विज्ञापन


जारुऊं कटरा निवासी चंद्रशेखर पाराशर के भाई अनिल पाराशर को अस्थमा अटैक पड़ने पर शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल में 10 जनवरी को भर्ती कराया। यहां 13 जनवरी को मरीज का डिस्चार्ज कर दिया।

चंद्रशेखर पाराशर का आरोप है कि 18 जनवरी को भाई की तबियत फिर खराब हो गई, तो मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे तो यहां आयुष्मान मित्र ने कहा कि एक महीने में दो बार मरीज भर्ती नहीं कर सकते। मरीज की हालत खराब होने का हवाला भी दिया, लेकिन भर्ती नहीं किया। ऐसे में उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत आयुष्मान हेल्प लाइन नंबर पर भी की है। अस्पताल संचालक डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि मरीज भर्ती करना चाहिए, जबकि पहले भी उसे इलाज मिल चुका है। आयुष्मान मित्र से इसकी रिपोर्ट मांगता हूं। आयुष्मान योजना के नोडल प्रभारी डॉ. अजय कपूर ने बताया कि एक महीने में दो बार भर्ती नहीं कर सकते, ऐसा कोई नियम नहीं हैं। मामले की जांच करता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें