फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड सुलगा, चारों ओर धुआं ही धुआं

विज्ञापन
मथुरा। डंपिग ग्राउंड पर लगी आग तथा उसको बुझाता निगम कर्मी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। एनजीटी के आदेशों के विपरीत एक बार फिर डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई। यह आग इस कदर डंपिंग ग्राउंड के कूड़े में सुलगने लगी कि चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। जिससे परेशान लोग घरों में कैद हो गए। इसकी जानकारी कई घंटे बाद निगम के अधिकारियों को हो सकी। करीब चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद निगम के कर्मचारी आग को शांत कर सके। इसे लेकर निगम के अधिकारियों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि यह आग निगम के कर्मचारी ने नहीं लगाई।
विज्ञापन

आगरा तथा आसपास के जनपदों में प्रदूषण कम करने के लिए एनजीटी ने कूड़ा या फिर किसी भी वस्तु को जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। कोर्ट के आदेश के बाद से निगम ने कूड़े को जलाना भी बंद कर रखा था लेकिन रविवार की तड़के निगम के सौ शैया अस्पताल के निकट के डंपिंग ग्राउंड पर किसी ने आग लगा दी। यह आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी और इसका धुआं गहरा होने लगा। देखते-देखते धुएं से आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी। उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जनता में से ही किसी ने इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों को दी। निगम के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद निगमकर्मियों को भेजकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
डंपिंग ग्राउंड पर लगी आग को बुझाने के लिए निगम कर्मियों द्वारा पानी टैंक आदि से आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। उनके द्वारा इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को भी दी गई फायर बिग्रेड की गाड़ी ने भी आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया। करीब चार-पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

निगम द्वारा इस स्थान पर काफी दिनों से कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। यह आग किसने लगाई इसकी जानकारी नहीं है। आग लगाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

- सतेंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें