फोटो11कासगंज में बिना नंबर प्लेट के डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते एआरटीओ व यातायात पुलिस । स्र
- फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे
कासगंज। जिले में बिना नंबर प्लेट लगे डंपरों पर सोमवार को एआरटीओ विभाग की सख्ती जारी है। एआरटीओ ने टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक-एक डंपर बालू और डंपर गिट्टी से भरे पाया गया। इन वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं 9 अन्य वाहनों के चालान किया गए हैं।
बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। एआरटीओ ने यातायात पुलिस के साथ एटा, बरेली, मथुरा, बाइपास और ढोलना मार्ग पर चेकिंग की गई। इस दौरान एटा मार्ग पर आगरा की ओर से गिट्टी भरकर ला रहे डंपर की चेकिंग की गई।
डंपर में क्षमता से अधिक गिट्टी भरी हुई थी। बाईपास मार्ग पर बालू से ओवर लोड डंपर को पकड़ा गया। चालक इसे अलीगढ़ लेकर जा रहा था।
वहीं मथुरा, बरेली, आगरा, बाईपास, ढोलना, अमांपुर रोड पर बिना नंबर प्लेट के 9 डंपर के चालान किए गए। इन वाहनों पर एक लाख बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ओवर लोड व अवैध खनन में प्रयुक्त किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता और राजस्व हानि रोकने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।