फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्द्धसैनिक बल के जवानों की बस को डंपर ने मारी टक्कर, चालक घायल

Wed, 09 Feb 2022 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोडवेज की बस चुनाव ड्यूटी में लगी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को लेकर जा रही थी। हाईवे के जैंत-भरतिया कट पर डंपर ने बस को टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में बुधवार को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों को मतदान केंद्रों पर ले जा रही रोडवेज की बस को हाईवे के जैंत-भरतिया कट पर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि जवानों के गंभीर चोट नहीं आई। सभी जवान बस से नीचे उतर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे ले लिया और जैंत थाने ले गए। जवानों को दूसरी बस से भेजा गया। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में लगी रोडवेज की बस में सवार होकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बस चालक जवानों को जैंत में अंदर पोलिंग बूथों पर जवानों को उतार दिया और चौमुहां की ओर जाने के लिए बस को हाईवे के भरतिया कट पर मोड़ रहा था।

तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आए डंपर ने बस के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। आगे से बस क्षतिग्रस्त हो गई। चालक घायल हो गया। हादसा होते ही अंदर बैठे जवानों खलबली मच गई। वे बस से नीचे उतर गए। बस का ड्राइवर साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची जैंत पुलिस ने मिट्टी लदे डंपर को पकड़ लिया और थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें