फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्ची को ले जा रहा था... मां ने देख लिया और मचा दिया शोर, मौके से भाग निकला

Tue, 12 Mar 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एत्माद्दौला के सुशील नगर में मासूम बच्ची को संदिग्ध युवक अपने साथ ले जा रहा था। उसी वक्त मां की नजर बच्ची पर पड़ गई। मां ने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर में सोमवार शाम को एक युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। इस पर बच्ची की मां की नजर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया तो युवक छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। मगर, तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम की है। सुशील नगर में टीशर्ट पहनकर एक युवक आया। वह चश्मा पहने हुआ था। मोबाइल पर बात कर रहा था। वह पहले एक घर के आगे बैठ गया। 2 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी युवक उसे अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान लोगों की नजर से बचने के लिए मोबाइल से बात कर रहा था। गली में और भी बच्चे मौजूद थे। युवक को बेटी को हाथ पकड़कर ले जाता देखकर मां आ गई।

उसके शोर मचाने पर युवक छोड़कर चला गया। मगर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद लोग जुट गए। युवक कौन था? वह बच्ची को क्यों ले जा रहा था? इसको लेकर सवाल खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले में जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। बच्ची की मां का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही है। युवक परिवार का ही रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें