फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर चपरासी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। जगत नगर के पास सोमवार की सुबह खेत पर शौच के लिए जा रहा चतुर्थश्रेणी कर्मचारी कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत नगर लेखपाल कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय बलराम सिंह के पिता रामबख्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछवां में शिक्षक थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई।
इसके बाद बलराम चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर विद्यालय में कार्यरत था। सोमवार की सुबह बलराम शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था, तभी कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन वहां आ पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें