फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शादी के लिए पिता को न फैलाने पड़ें किसी के आगे हाथ, सैलून संचालक की बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 14 Dec 2022 07:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पिता पर कर्ज के बोझ के चलते तीसरे नंबर की बेटी को चिंता थी कि अब उसकी शादी के लिए पिता को फिर से किसी के सामने हाथ फैलाने पड़ेंगे। इसलिए बेटी ने खौफनाक कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
डूबना (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक बेटी ने पिता को परेशान देख खौफनाक कदम उठाया। पिता पर पांच लाख रुपये का कर्ज होने के चलते बेटी ने पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गोताखोरों ने उसे बचा लिया। सदर बाजार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर परिजन उसे कुछ देर बाद घर ले गए। बेटी को मां समझाने में जुटी हुई है।

ये है मामला 

थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी हीरा (18) पुत्री बच्चू सिंह शांतिदेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, धौलीप्याऊ में कक्षा 11वीं की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह स्कूल पढ़ने के लिए निकली। सैलून चलाने वाले पिता पर पुलिस का 11.45 बजे फोन आया कि जिला अस्पताल आ जाओ। यहां पर पहुंचने पर पिता को पता चला कि बेटी ने यमुना पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की है। गनीमत रही कि गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बचा लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: सीएम योगी को दुलारे लगते हैं कन्हैया, दर्शन से मिलती है प्रसिद्धि

बेटी के समझा रही मां 

फिलहाल पिता बेटी को घर ले गए हैं और मां उसे समझा रही है। पिता ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसे वह धीरे-धीरे करके चुका रहे हैं। हीरा उनकी चौथे नंबर की बेटी है, जबकि उससे छोटा भाई और बड़ी एक बहन और भी है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पिता पर कर्ज के चलते आत्महत्या की कोशिश बेटी ने की है। उसे चिंता थी कि पिता कर्ज कैसे चुकाएंगे। उसकी शादी के लिए भी पिता को कर्ज लेना पड़ेगा। पिता पर बोझ न बने, इसके लिए यह कदम उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें